LIVE Korba, Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 News Updates: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तस्वीर कुछ ही समय में साफ होने जा रही है। कोरबा में भाजपा की बड़ी जीत हुई, BJP उम्मीदवार लखनलाल देवांगन 25,629 वोटों से जीत गए हैं। यहां के विधायक जयसिंह अग्रवाल छत्तीसगढ़ सरकार में राजस्व मंत्री हैं। जयसिंह अग्रवाल वर्तमान में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें, कोरबा विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया था।
अपना रण हारी कांग्रेस
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पहली बार 2008 के विधानसभा चुनाव के पहले जयसिंह अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया और उन्होंने बीजेपी के बनवारी लाल को हराकर अपनी जीत दर्ज की। इसके बाद से भाजपा 2013 और 2018 विधानसभा चुनावों में अलग-अलग उम्मीदवारों को आजमा चुकी है, लेकिन जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ पार्टी को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इस बार भाजपा ने लखनलाल देवांगन को उनके खिलाफ मैदान में उतारा था। बहरहाल भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज कर ली है।
2018 में कैसा रहा था रिजल्ट ?
छत्तीसगढ़ के कोरबा से जयसिंह अग्रवाल (जयसिंह भैया) ने पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में 70119 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने, भारतीय जनता पार्टी के विकास महतो को हराया, जिन्हें 58313 वोट मिले थे। पिछली बार जीत का अंतर 11806 वोटों का रहा।
2013 में क्या हुआ ?
2013 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में, जय सिंह अग्रवाल (जय सिंह भैया) ने कोरबा सीट से 72386 वोट हासिल करके जीत हासिल की और भाजपा के उम्मीदवार जोगेश लांबा को हराया, जिन्हें 57937 वोट मिले थे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines