Kawardha Assembly Election Result 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कवर्धा विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर की चल रही है। सीट से कौन जीतेगा और हारेगा देखें पल पल के लाइव अपडेट…
कुछ ही घंटों में विधानसभा चुनाव 2023 की तस्वीर साफ हो जाएंगी। इससे पता चल जाएगा छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की वापसी हो रही हैं या फिर नतीजे भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। राज्य में किसकी सरकार बनेगी ये तो कुछ देर में पता चल जाएगा। वहीं राज्य की कुछ ऐसी सीटे से जिनके रिजल्ट पर सभी की निगाहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम कवर्धा विधानसभा सीट का है।
मोहम्मद अकबर और विजय शर्मा बीच कांटे की टक्कर
कवर्धा विधानसभा सीट पर 7 नवंबर को पहले फेज में ही वोटिंग हुई थी, इस सीट पर 74.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। वोटिंग के लिए 804 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कवर्धा सीट छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। पिछले चुनाव में प्रदेश के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर ने यहां से सिर्फ 60 वोट के साथ जीत हासिल की थी। इस बार भी वो इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, यहां उन्हें भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा कांटे की टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि, कवर्धा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का गृह जिला भी है।
भगवा ध्वज विवाद
बता दें कि, मोहम्मद अकबर राज्य के इकलौते मुस्लिम विधायक है जो कवर्धा जैसी हाई प्रोफाइल सीट से चुनाव जीते हैं। मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री पद कार्यरत हैं। कवर्धा में 2021 में हुए भगवा ध्वज विवाद के बाद मोहम्मद अकबर के खिलाफ भाजपा ने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया था। हालांकि ऐसे विवादों से निपटने के लिए मोहम्मद अकबर ने कवर्धा सर्व धर्म का सम्मान नीति अपनाई और मंदिर, शिवालयों में पूजा करते दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
