Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली बड़ी सौगात, जिले में रोड प्रोजेक्ट को करोड़ों रुपये की मंजूरी

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में लगातार आने-जाने की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है। आपको बता दें, तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए करोड़ों रुपए की मंजूरी मिली है।

Author
Edited By : Deepti Sharma Updated: Oct 28, 2024 14:13
roads development in jashpur district
roads development in jashpur district

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ की साय सरकार लगातार प्रदेश के विकास-कार्यों को करने में जुटी हुई है। इसी के तहत हर गांव और जिले की सड़कों को सुगम बनाने में राज्य सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है। इसी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है।

सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है, यह कदम जिले में आने-जाने की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। गौरतलब है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में 8 सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की मंजूरी दी है।

---विज्ञापन---

इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के काम किए जाएंगे। जिसमें जशपुर जिले के बागबहार दृकोतबा सड़क खंड में 13.50 किलोमीटर के लिए 40.02 करोड़ और लुडेग दृतपकरा दृलवाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर के लिए 118.95 करोड़ और जशपुर आस्ता दृकुसमी सड़क खंड में 28 किलोमीटर लंबाई के लिए 35.87 करोड़ रुपए से मजबूतीकरण का कार्य शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण और मजबूतीकरण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।

जिले के विकास में आई तेजी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल से जिले के विकास में तेजी आई है। बेहतर सड़कों से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को भी लाभ होगा। सड़क निर्माण से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि यह पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।

---विज्ञापन---

इस परियोजना का कार्यान्वयन जल्द ही शुरू होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा और विकास की नई राहें खुलेंगी। जशपुर जिले में सड़क विकास का यह कदम मुख्यमंत्री साय के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो स्थानीय लोगों के जीवन को सरल और सुलभ बनाने में सहायक साबित होगा।

ये भी पढ़ें-  ‘छत्तीसगढ़ में PM मोदी की हर गारंटी पूरी कर रही विष्णुदेव साय सरकार’, डिप्टी CM अरुण साव का दावा

First published on: Oct 28, 2024 02:13 PM

संबंधित खबरें