Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आईफ्लू का प्रकोर बढ़ रहा है। हर दिन कई केस आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते दवा दुकानों में आई ड्रॉप की किल्लत हो गई है। खासतौर पर शासन से अधिकृत सिप्लॉक्स ड्रॉप की कई जगह शार्टेज होने लगी है। हालात को देखते हुए दवा कारोबारियों ने इमरजेंसी में नागपुर स्थित सिप्लॉक्स कंपनी के डिपो से दो दिन पहले ही एक लाख से ज्यादा आई ड्रॉप का आर्डर दिया है। आईफ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार सावधान हो गई है।
शासन की ओर से ही आई फ्लू के पीड़ितों के लिए सिप्लॉक्स आईड्रॉप को अधिकृत किया गया। सरकारी अस्पतालों में तो ये ड्राप फ्री दी जा रही है, लेकिन दवा दुकानों से भी इसकी जबरदस्त बिक्री हो रही है। केवल 15 रुपए की एक ड्राप होने के कारण लोग आसानी से खरीदकर उपयोग कर रहे हैं। हालात को देखते हुए दवा कारोबारियों ने इमरजेंसी में नागपुर के डिपों से एक लाख ड्राप का स्टॉक मंगवाया है।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि अस्पतालों में ऐसे केस भी आ रहे हैं कि एक बार आई फ्लू ठीक होने के बाद दूसरी-तीसरी बार भी हो रहा है। यानी ड्रॉप डालना बंद करते ही दोबारा आई फ्लू हो रहा है। दवा कारोबारी भी आई फ्लू की स्थिति से हैरान हैं। रायपुर के दवा दुकानदारों ने बताया कि पिछले दस वर्षों में कभी ऐसी स्थिति नहीं हुई। इस वजह से दवा का स्टॉक खत्म हो गया। हालांकि समय पर आईड्रॉप कारोबारियों को मिल गया। इस वजह से कहीं भी लोगों को भटकना नहीं पड़ा।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।