Health Minister Meeting Regarding HMPV Virus: हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस पर बैठक बुलाई। ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस जिसे एचएमपीवी वायरस कहा जा रहा है और इससे निपटने के लिए छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम हर तरह से तैयार है। वायरस को लेकर सतर्कता बरतने और तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सीनियर अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
देश के कुछ भागों में इस वायरस के मरीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में एक्सपर्ट की टीम पूरी तरह से इस वायरस के बारे में निगरानी रख रही है और इसके लक्षणों और प्रभाव के बारे में भी स्टडी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी के बाद से ही किसी भी प्रकार के इमरजेंसी के लिए पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि इस वायरस को रोकें और इसके साथ ही इससे लड़ने के लिए आम लोगों को भी जागरूक करें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह वायरस पहले भी रिपोर्ट किया जा चुका है और इससे घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। उन्होंने आम जनता से सफाई पर जोर देने की बात कही है।
वायरस से बचाव कैसे करें
एक्सपर्ट के अनुसार एचएमपीवी वायरस से बचाव के लिए भीड़ वाली जगह पर न जाएं, सर्दी खांसी बुखार वाले मरीजों से जूरी बनाएं, अगर ऐसे कोई लक्षण दिख रहे हैं, तो अस्पताल में जांच कराएं। खांसते-छींकते समय मुंह के साथ-साथ नाक को कवर करें, अपने हाथों को सेनेटाइजर से साफ बराबर करते रहें, अगर बीमार हैं तो घर पर ही रहें, ज्यादा पानी पीते रहें और हेल्दी खाना खाएं।
ये काम न करें
सर्दी, खांसी और बुखार होने पर भी टिशू पेपर का दोबारा इस्तेमाल न करें। बार-बार आंख, नाक और मुंह को टच न करें। पब्लिक जगहों पर न थूकें और डाक्टर से सलाह किए बिना कोई दवा का यूज न करें।
जब आप खांसते या छींकते हैं, तो इससे आने वाली ड्रापलेट्स, संक्रमित से हाथ मिलाना, गंदी जगह पर हाथ लगाने के बाद मुंह, नाक या आंखों को टच करने से भी फैलता है। सर्दी, खांसी, बुखार तथा सर्दियों में सांस लेने में परेशानी इसके नॉर्मल लक्षण हैं।
कुछ गंभीर केसेस में निमोनिया और ब्रोंकाइटिस भी इसके लक्षण हैं। देश के कुछ राज्यों में इसके मामले मिलने की सूचना पर ही राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट का स्टाफ अपनी तैयारी में जुट गया है। एक्सपर्ट के अनुसार यह एक सामान्य रेस्पिरेटरी वायरस है जो आम तौर पर सर्दी के दिनों में दिखता है।
ये भी पढ़ें- Naxal Attack में बलिदान पुलिसवालों की इनसाइड स्टोरी, 8 में से 5 नकसली थे पहले
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
14 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines