पिता की खून से लथपथ पड़ी थी लाश, सच सामने आते ही बेटे के पैरों तले खिसक गई जमीन
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के छुरा क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना शनिवार को हुए हत्याकांड से जुड़ी है।
बता दें कि मोंगरा निवासी 55 वर्षीय राजेश नागवंशी को उसी के छोटे बेटे डिगेश्वर ने लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के बाद से आरोपी फरार था। बड़े बेटे बजरंग की रिपोर्ट पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्यारे को ओड़िशा के नुवापड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है। कथित तौर पर आरोपी छोटा बेटा, बड़े और मंझले भाई के हिस्से की भी जमीन अपने नाम करवाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर आए दिन अपने पिता से विवाद करता था। महज ढाई एकड़ जमीन के लिए कलयुगी बेटे के सिर पर खून सवार हुआ और फिर उसने पिता की हत्या कर दी। फिलहाल, आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रार्थी बजरंग नागवंशी ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर की सुबह वो खेत काम करने गया था, सुबह करीब 10 बजे घर जाकर देखा कि आंगन में खून बह रहा था, जिसके बाद उसने अपने पिता राजेश नागवंशी की लाश देखी। इसके बाद प्रार्थी के चाचा सबेराम नागवंशी ने बताया तुम्हारा छोटा भाई यशवंत नागवंशी घर की जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने को लेकर झगड़ा किया फिर उसने राजेश नागवंशी पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी।
पिता की हत्या कर आरोपी गांव से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना छुरा पुलिस, विशेष टीम द्वारा आरोपी को ग्राम चुरकीदादर से लगे नुआपाड़ा (ओड़िशा) के जंगल में रविवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
(Klonopin)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: