Chhattisgarh Durg Bus Accident Latest Update: दूर-दूर तक घना अंधेरा, 50 मीटर गहरी खदान और उसके अंदर दर्द से चिल्लाते लोग, इधर-उधर बिखरी लाशें, पांव में चुभते शीशे, टुकड़ों में बंटी बस…मंजर देखकर पुलिस वालों और बचाव अभियान चलाने वाले लोगों का दिल दहल गया।
हादसा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ, जिसमें करीब 14 लोग मारे गए और 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुए बस हादसे के बारे में जानकार काफी दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने परिजन खोए, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाए। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना है।
राज्य सरकार से अपील है कि घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये, एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों के इलाज का पूरा खर्चा वहन करने का वादा किया है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे में 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि 14 लोगों की मौत होने की खबर मीडिया में है। उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
घायलों ने पुलिस को बताया हादसे का कारण
दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि घायलों का इलाज एम्स, एपेक्स व अन्य अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने डिप्टी CM विजय शर्मा की मौजूदगी में घायलों के बयान लिए, जो घायलों का हालचाल जानने आए थे। घायलों ने बताया कि वे केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी हैं। बीती रात वे काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे।
बस सवारियों से खचाखच भरी थी, लेकिन ड्राइवर बिना लाइट जलाए ड्राइविंग कर रहा था। कहने के बावजूद उसने लाइट नहीं जलाई। स्पीड भी तेज थी तो स्लिप होकर बस कुम्हारी में खपरी रोड पर 50 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई। एक अन्य घायल ने बताया कि वे काफी समय से इसी तरह बस में आ जा रहे थे।
वहीं घायलों के बयान सुनने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा ने पुलिस को हादसे की गहन जांच करने के आदेश दिए और कहा कि जांच करके रिपोर्ट सबमिट करें। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मरने वाले लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में भी 4 महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि ऊपर से गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया। केडिया डिस्टलरी प्लांट की बस मज़दूरों को उनके घर छोड़ने आ रही थी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इन लोगों के रूप में हुई है…
कौशिल्या बाई निषाद उर्फ सत्या उम्र 50 वर्ष रामनगर कुम्हारी
राजू राम ठाकुर
त्रिभुवन पांडे
मनोज ध्रुव 9229477680
मिंकू भाई पटेल,
कृष्णा, पता कैनाल रोड खुर्सीपार
रामविहारी यादव, शास्त्रीय नगर भिलाई
कमलेश देशलहर,, सेक्टर -4 भिलाई
परमानंद तिवारी चरोदा मिलाई
पुष्पा देवी पटेल उम्र 50 वर्ष, ख़ुर्शीपार
शांतिबाई देवांगन,
सत्यनिशा’ पति अभय उम्45 साल रामनगर कुम्हारी
अमित सिरहा दिता भुवनलाल सिन्हा शंकर नगर डाई
गुरमित सिंह (ड्राइवर)
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines