रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। ‘भरोसे का सम्मेलन’ जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। बिलासपुर में एससी की जनसंख्या काफी है। ऐसे में सड़गे के दौरे को जातिगत समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, स्पीकर चरणदास महंत, प्रभारी कुमारी सैलजा और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत सूबे के तमाम मंत्री, नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
यहां पुलिस लाइन खोखरा में खड़गे आम सभा को संबोधित करेंगे। उधर, कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। बड़ा स्टेज तैयार किया गया है। जहां पार्टी के तमाम दिग्गज नेता एक साथ एक ही मंच पर दिखाई देंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे आज 12 बजकर 10 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता खड़गे का स्वागत एयरपोर्ट में करेंगे। इसके 10 मिनट बाद हेलिकॉप्टर से वे जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे यहां के पुलिस लाइन खोखरा पहुंचेंगे। जहां भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया है, जो लगभग 1:30 बजे शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद वे हेलिकॉप्टर से रायपुर आएंगे और शाम 4 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
16 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
17 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines