Chhattisgarh Yuva Mitan Transport Scheme: सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। सीएम द्वारा की गयी घोषणा पर अमल करते हुए आज इस योजना का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
वादा पूरा किया
सीएम बघेल ने योजना के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए शासन की ओर से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसी वादे के तहत आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिजली कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा ओल्ड पेंशन का लाभ
1 लाख से अधिक छात्रों को होगा लाभ
सीएम बघेल ने कहा कि इस योजना के तहत शासकीय कॉलेजों और राजकीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले 1 लाख से अधिक नियमित विद्यार्थियों को इससे लाभ होगा। इस योजना पर लगभग 110 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, इसमें से आधा भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा एवं आधा व्यय बस संचालकों द्वारा छूट के तौर पर वहन किया जाएगा। विगत पांच वर्षों के दौरान हमने प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।
विद्यार्थी ऐसे ले सकते हैं लाभ
छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र वेबसाइट पर कॉलेज और रूट के साथ बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज लॉग इन कर सभी विवरणों की जांच के बाद आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकृत करेगा। स्वीकृत छात्र लॉग इन कर क्यूआर कोड युक्त अपना बस पास डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। बस कंडेक्टर क द्वारा पास की जांचकर घर से कॉलेज, कॉलेज से घर ले जाया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines