Formation of Chhattisgarh Economic Advisory Council: प्रदेश की सरकार लगातार विकास कार्यों में जुटी हुई है। इसी में छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास की गति बढ़ाने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। औद्योगिक अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए देश-दुनिया में जो नवाचार स्टार्ट हुए हैं, उन्हें राज्य की परिस्थिति के अनुरूप लागू करने को छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। युवाओं को रोजगार देते हुए अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देने के लिए प्रदेश की नई उद्योग नीति तैयार हो रही है। इसके तहत आर्थिक विकास परिषद छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे, एयरपोर्ट और रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में निवेश करके मिनरल वेल्थ के जरिए आर्थिक उन्नति बढ़ाने की दिशा में कारगर होगा। प्रदेश में कुशल मानव संसाधन के बूते उद्योगों के फलने-फूलने की प्रचुर संभावनाएं देखी जा रही है। उद्यमी युवाओं को ‘‘छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना‘‘ के माध्यम से 50% सब्सिडी के साथ हम ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।
राज्य में निवेश का बेहतर माहौल- सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में निवेश का बेहतर माहौल हो, इसके लिए हमने सिंगल विंडो सिस्टम को अपडेट किया है। इससे आन्त्रप्रेन्योर को अनापत्ति प्रमाण पत्र (No Objection Certificate) तथा अन्य क्लियरेंस के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में जिस तरह से छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे, एयरपोर्ट और रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, उससे छत्तीसगढ़ अब निवेश के लिए सबसे आदर्श जगह बन गया है। यहां प्रचुर मिनरल रिसोर्सेज, कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति और कुशल मानव संसाधन के बूते उद्योगों के फलने-फूलने की बहुत संभावनाएं हैं।
आर्थिक विकास के लिए रणनीति तैयार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की जियोग्राफी डाइवर्सिटी को देखते हुए सभी क्षेत्रों के आर्थिक विकास के लिए रणनीति तैयार की है। बस्तर और सरगुजा में हम फॉरेस्ट प्रोड्यूस प्रोसेसिंग सेंटर, इको टूरिज्म, नैचुरोपैथी आदि पर जोर दिया जा रहा है। नवा रायपुर को हम आईटी हब तथा इनोवेशन हब के रूप में विकसित कर रहे हैं। राजधानी के समुचित विकास के लिए और यहां उद्यम के अवसरों को बढ़ावा देने हम नेशनल कैपिटल रीजन (National Capital Region) की तरह ही स्टेट कैपिटल रीजन विकसित करने जा रहे हैं। कोरबा-बिलासपुर इंडस्ट्रियल कारिडोर बनाने का निर्णय लिया है। इसके अस्तित्व में आने पर इन क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार और भी तेज हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines