सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दो पुलिसकर्मियों का गांजा पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद इस मामले का संज्ञान लेते हुए सरगुजा एसपी सुनील शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर दिया है। गांजा पीते कैमरे में कैद दोनों पुलिसकर्मी सरगुजा के लुंड्रा थाने में कार्यरत हैं।

गांजा पीते नजर आ रहे पुलिसकर्मी

यह वायरल वीडियो लुंड्रा क्षेत्र का है, जो काफी पहले रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में वर्दी पहने आरक्षक दीपक पांडेय और सादे कपड़ों में नगर सैनिक जाकिर हुसैन एक घर के अंदर खाट पर बैठकर गांजा पीते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया था और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दोनों पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया

मामले को लेकर एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। इसको लेकर दोनों पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने सिगरेट पीना बताया है। अगर गांजा पीने की पुष्टि हुई, तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा वीडियो

यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। उस वक्त जब ये वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा था, तो दोनों पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई गई थी। नशे के कारोबार में जुड़े लोगों पर उस दौरान कार्रवाई की गई थी। लेकिन जेल से छूटने के बाद उन्होंने फिर से ये वीडियो वायरल कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ