Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। परिजनों की लापरवाही का क्या अंजाम होता है। ये इस घटना से पता चलता है। दरअसल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मंगलवार को तीन साल की एक बच्ची की शराब पीने की वजह से मौत हो गई। बच्ची को लगा था कि घर में टेबल पर रखी बोतल में पानी है। वह गटागट पी गई। लेकिन इसका अंजाम बहुत बुरा हुआ।
तीन वर्षीय बच्ची का नाम सरिता था। वह सोमवार को अपने घर पर खेल रही थी। इस बीच उसे प्यास लगी और वह दौड़कर अपनी दादी मां के कमरे में गई। वहां उसने टेबल पर रखी बोतल उठाई और पी गई। बोतल में महुआ शराब भरी थी। बच्ची को इतनी तेज प्यास लगी थी कि उसने बोतल से एक बड़ा घूंट पीया। बच्ची को लगा कि बोतल में पानी भरा है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
बोतल से महुआ शराब पीने के बाद बच्ची का गला जलने लगा। वह भागकर अपनी मां के पास गई। लेकिन थोड़े ही समय में वह फ्लोर पर गिर गई। उसे होश न रहा। सरिता ने परिजन सोमवार को भागे-भागे उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि देश के कई राज्यों में, खासतौर पर आदिवासी बहुल राज्यों में महुआ शराब का काफी प्रचलन है। आदिवासी इसे अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़कर देखते हैं। लेकिन इस बच्ची की मौत के बाद यह सवाल उठता है कि घर में खुले में महुआ शराब रखना कितना जायज है। देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या निकल आता है। 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की आबादी 30 प्रतिशत से ज्यादा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines