Chhattisgarh Naxalites Operation: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, बीते दिन बीजापुर के जंगलों में भारतीय सुरक्षा बलों ने लंबी मुठभेड़ के बाद 12 नक्सलियों को ढेर किया था। वहीं आज भारतीय सुरक्षा बलों की टीम ने धमतरी में मुठभेड़ के दौरान एक इनामी नक्सली को मार गिराया है। साथ ही, 3 से 4 नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। इस बात की जानकारी खुद नगरी के एसडीओपी आरके मिश्रा ने दी है।
लाखों का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का नाम वासु था, जिस पर लाखों रुपये का इनाम था। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में हुई, जो अभी जारी है। नगरी के एसडीओपी आरके मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धमतरी और गरियाबंद के सीमावर्ती इलाके में 15 से लेकर 20 नक्सली मौजूद हैं और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम दोनों वाले हैं। सूचना मिलते ही दो टीमों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें: CG: डिप्टी सीएम की नक्सलियों से अपील, बोले-‘बंदूक की गोलियों से किसी भी चीज का हल नहीं निकलता’
जंगल में जारी है सर्च ऑपरेशन
जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फिर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ काफी लंबे समय तक चली। इस मुठभेड़ में पुलिस ने लाखों के इनामी नक्सली वासु को मार गिराया। वहीं 3-4 नक्सली घायल हो गए। जंगल में पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि आज सुबह ही प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलियों से अपील करते हुए नक्सवाद का साथ छोड़ने के लिए कहा था।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines