Chhattisgarh Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए माओवादी विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस घटना के बाद एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। इस घटना के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा था कि ये कायराना हरकत है, नक्सली बौखलाएं हुए हैं। अब बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि विस्फोट में मारे गए आठ में पांच पूर्व में नक्सली थे और बाद में पुलिस में शामिल हुए थे।
पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि विस्फोट में मारे गए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के हेड कांस्टेबल बुधराम कोरसा और कांस्टेबल डूम्मा मरकाम, पंडरू राम एवं बामन सोढ़ी तथा बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल सोमडू वेट्टी पहले नक्सली के रूप में सक्रिय थे। इन सभी ने नक्सल विचारधार को छोड़कर आत्मसमर्पण किया था और फिर पुलिस में शामिल हुए थे।
बीजापुर के दो, दंतेवाड़ा के तीन जवान
हेड कांस्टेबल बुधराम कोरसा और बामन सोढ़ी बीजापुर जिले के मूल निवासी थे, जबकि तीन अन्य पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के निवासी थे। पुलिस महानिरीक्षक ने यह भी बताया है कि बस्तर क्षेत्र (जिसमें सात जिले शामिल हैं) में 792 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था।
बता दें कि माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन को विस्फोटक से उड़ा दिया था। इस विस्फोट में कुल आठ जवानों की जान गई थी। इसमें राज्य पुलिस के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के चार-चार जवान और एक नागरिक शामिल था, जो गाड़ी चला रहा था। यह पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर सबसे बड़ा हमला था।
यह भी पढ़ें : भूलेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं.. नक्सली हमले में शहीद हुए जवान तो गूंजा नारा, देखें वीडियो
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के 19 दिनों बाद नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 15 दिसंबर को गृह मंत्री रायपुर आए थे। पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बस्तर गए थे। रायपुर में गृह विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ अभियान को गति देने की रणनीति बनाई थी। पुलिस परेड ग्राउंड में गृहमंत्री शाह ने कहा था कि देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। उनके इस बयान और दौरे के बाद नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देकर प्रशासन को चुनौती दी है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines