'माओवादी बताएं कि पुनर्वास नीति में क्या चाहते हैं', Mail ID और Form जारी कर गृह मंत्री ने किया अनुरोध

Chhattisgarh Home Minister Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में कहा कि सरकार मुठभेड़ से नक्सलवाद का समाधान नहीं निकला चाहती है। नक्सलियों से अनुरोध है कि वो बताए कि उन्हें पुनर्वास नीति में क्या बदलाव चाहिए।

Chhattisgarh Home Minister Vijay Sharma_

Chhattisgarh Home Minister Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार तेजी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत अब तक 100 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है, इसमें कई इनामी नक्सली भी शामिल है। वहीं 250 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके अलावा 150 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलवाद के खिलाफ प्रदेश सरकार की यह अभियान अभी भी जारी है। ऐसे में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार मुठभेड़ से नक्सलवाद का समाधान नहीं निकला चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों से पूछा है कि उन्हें पुनर्वास नीति में क्या बदलाव चाहिए।

विज्ञापन

मेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माओवादी बताएं कि वह अपने पुनर्वास नीति में क्या चाहते हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए मेल आईडी और गूगल फॉर्म को भरकर बता सकते हैं कि उन्हें अपने पुनर्वास नीति क्या चाहिए। डिप्टी सीएम ने समर्पण नीति में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने के संकेत भी दिए।

विज्ञापन

गृह मंत्री का कांग्रेस को जवाब 

बता दें कि कांग्रेस की तरह से लगातार फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया जा रहा है। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष लगातार फेक एनकाउंटर का आरोप लगाकर सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रहा है। पीड़िया मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों का पुराना रिकॉर्ड था, उनके खिलाफ कई FIR दर्ज थे। इसके अलावा पकड़े गए नक्सलियों ने माना था की मुठभेड़ में मारे सभी नक्सली सक्रिय थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ