Chhattisgarh HC Chief Justice Ramesh Sinha: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने 9 अप्रैल, 2024 को मुंगेली जिले के तहसील लोरमी के न्यायिक कर्मचारियों के लिए नए निवास गृह का लोकार्पण किया है। न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने इस लोकार्पण को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से किया। यह निवास गृह तहसील लोरमी के ग्राम सारधा में न्यायिक कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। लोकार्पण करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कर्मचारियों को इस नए निवास गृह के लिए शुभकामनाएं दी।
इस प्रोजेक्ट में मिलेंगी कई सुविधाएं
चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि कर्मचारियों ने बताया कि ग्राम सारधा में बने इस निवास गृह में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। उन्होंने कहा कि न्यायिक कॉलोनी ऐसे बननी चाहिए, जो राज्य के लिए एक मिसाल साबित हो, साथ ही न्यायिक कर्मचारियों की कार्य कुशलता में इससे वृद्धि हो। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें राज्य के न्यायालयों को काम करने के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं प्रदान करनी हैं। ऐसे में यह प्रोजेक्ट न्यायिक कर्मचारियों को आवास प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है। कर्मचारियों को घर पाने में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
यह भी पढे़ं: सुकमा में 21 साल के बाद नक्सलगढ़ में खुले प्रभु श्रीराम मंदिर के पट, नक्सलियों के फरमान के बाद से था बंद
ऐसे होंगा सरकारी घरों का निर्माण
वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट और पोर्ट फोलियो जज नरेन्द्र कुमार व्यास ने कहा कि लोरमी के न्यायिक कर्मचारियों के लिए 1 G टाईप, 7 H टाईप और 4 I टाईप जैसी सुविधाओं युक्त सरकारी घरों का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में प्रधान जिला और सेशन जज चन्द्रकुमार अजगल्ले ने ग्राम सारधा लोरमी तहसील में नई सर्व सुविधा युक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए अतिथियों को धन्यवाद कहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines