हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh Election 2023: गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। -फाइल फोटो

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। अमित शाह छत्तीसगढ़ बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ चुनावी रणनीति के लिए गुप्त मीटिंग कर सकते है। क्योंकि अमित शाह का कोई आम सभा जैसा कार्यक्रम नहीं रखा गया है। केवल चुनाव के सिलसिले में गुप्त मीटिंग होने की जानकारी है।

इस मीटिंग को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दो लाइन का बयान देकर उनके दौरे को संगठन का रूटीन दौरा बता रहे है। लेकिन 13 दिन पहले यानी 22 जून को अमित शाह दुर्ग में आम सभा को संबोधित करके गए है। इसके बाद अब फिर से 5 जुलाई की शाम अमित शाह रायपुर आ रहे है।

अमित शाह के शेड्यूल के मुताबिक शाम 5 बजे दिल्ली से सेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:50 पर वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय में शाम 7:10 से 8 बजे तक का समय डिनर के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाद रात 10 बजे तक शाह बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। अगले दिन वो 10: 45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola