नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma on Naxalism: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में बस्तर का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने नक्सल हिंसा से प्रभावित हुए लोगों के पुनरूत्थान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma on Naxalism
विज्ञापन

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma on Naxalism: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पिछले दिनों बस्तर का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने नक्सल हिंसा का शिकार हुए लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित हुए लोगों के पुनरूत्थान की चिंता सरकार के साथ समाज को भी करनी होगी। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद अभियान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

नक्सलवाद को खत्म सरकार का लक्ष्य

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने और बेहतर पुनर्वास नीति को लेकर सरकार पहल कर रही है। इसके साथ ही नक्सल हिंसा का शिकार हुए लोगों के लिए भी बेहतर मेकैनिज्म बनाया जा रहा है। ऐसे लोगों की चिंता सरकार के साथ ही समाज को करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि बस्तर से गुजरने वाली इंद्रावती नदी के किनारे लोग बिना किसी डर के निर्भय होकर शांति से टहल सके। प्रदेश सरकार ऐसा माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

बंद कमरे में नक्सलवाद पर चर्चा

बता दें कि मीडिया से बात करने से पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रविवार को कोंडागांव और जगदलपुर में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों से बंद कमरे में चर्चा की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नक्सलवाद को खत्म करने के संकल्प की बात कही। बताएं कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई समय के साथ तेज होती जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ