CG Deputy CM Arun Sao Targets Congress: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से चुनावी माहौल पैदा हो गया है, दरअसल रायपुर दक्षिण में उपचुनाव होने वाले हैं। इस उपचुनाव को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। हाल ही में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर दक्षिण के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में तैयारियों पर तंज कसा है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अभी चुनाव की तैयारी शुरू कर रही है और भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है।
कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का तंज
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर दक्षिण के उपचुनाव पर कांग्रेस में तैयारियों को लेकर कहा कि भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। पहले के दो चुनाव में कांग्रेस का हश्र देख लिया गया है। भाजपा लगातार रायपुर दक्षिण की सीट जीतती आ रही है। आने वाले समय में भी भाजपा ही रायपुर दक्षिण की सीट पर जीत दर्ज करने वाली है। फिर से प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: साय सरकार में कबीरधाम जिले के 856 स्कूलों का हो रहा है निर्माण, बदल रही तस्वीर
निकाय चुनाव पर क्या बोले डिप्टी सीएम?
इसके साथ ही अरुण साव ने निकाय चुनाव में पार्टी के नए चहरों पर बात करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा नए लोगों को पर्याप्त मात्रा में अवसर दिया है। भाजपा सामान्यता करती है। विश्वास है कि आने वाले निकाय चुनाव में नए चहरों को प्राथमिकता से टिकट मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 3 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर निकलेंगे। निश्चित रूप से आएंगे और संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines