Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव हाल ही में मध्य प्रदेश के दौरे से वापस आ गए हैं। प्रदेश में वापस आने के बाद ही उन्होंने पूरे राज्य में काला दिवस मनाने की बात कही। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी काला दिवस मनाएगी। उन्होंने बताया कि आज के दिन कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था और संविधान को बंधक बनाने का काम किया था। उन्होंने आम जनता समेत न्यायपालिका और मीडिया के अधिकारों का भी हनन किया था।
आपातकाल का काला दिवस मानएगी भाजपा
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि आज पूरे देश में भाजपा आपातकाल का काला दिवस मानएगी। प्रदेश में भी भाजपा के सभी जिला मुख्यालय में काला दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने आपातकाल की निंदा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को बंधक बनाने का काम किया था। लोगों के नागरिक अधिकारों का हनन करके तानाशाही दिखाई थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान न्यायपालिका और मीडिया की भी स्वतंत्रता का हनन करने का काम किया था।
यह भी पढ़ें: राजनीति साइड में रख टीएस बाबा के घर पहुंचे CM साय, सिंहदेव के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल
डिप्टी सीएम का रायगढ़ दौरा
उन्होंने आगे कि इसमे कोई शक नहीं कि आपातकाल वास्तव में देश के लिए काला दिन था। इसकी जानकारी लोगों को हो, दोबारा कोई ऐसी हिम्मत ना कर सके। इसलिए भाजपा आज ये काला दिवस मना रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएम साय जल्द ही दिल्ली पहुंचने वाले है। हाल ही में डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायगढ़ दौरा करेंगे, इसके बाद वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
16 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines