72 साल के बुजुर्ग ने क्यों छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय को बताया 'गरीबों का मसीहा'?

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की वजह से आज एक 72 साल के बुजुर्ग फिर से कान वापस मिल गए हैं। बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि सीएम साय ने 2 दिन के अंदर उनकी समस्या को दूर दिया।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर अपने सरल व्यवहार के लिए सुर्खियों में हैं। सीएम विष्णुदेव साय द्वारा एक संवेदनशील पहल की गई है, जिसकी वजह से आज एक 72 साल के बुजुर्ग फिर से कान वापस मिल गए हैं। सालों बाद फिर से वह अपने कानों में लोगों की आवाज को सुनकर महसूस कर पा रहे हैं। बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक बार सीएम साय को अपनी इस परेशानी के बारे में बताया और 2 दिन के अंदर उनकी समस्या को दूर दिया गया।

 

Advertisment

सीएम साय के निर्देश से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति का नाम रामदेव राम कायता है और वह जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में रहते हैं। रामदेव राम के कान में कोई मेडिकल परेशानी थी, जिसकी वजह से उन्हें कुछ सुनाई नहीं देता था। घर में आर्थिक तंगी होने के कारण उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। 2 दिन पहले ही वह अपनी इस परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम साय को अपनी समस्या के बारे में बताया। इसके बाद सीएम साय ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के समाधान का निर्देश दिया।

विज्ञापन

बुजुर्ग ने सीएम साय को बताया गरीबों का मसीहा

सीएम साय के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने रामदेव राम कायता के दोनों कानों में डिजिटल श्रवण यंत्र फिट करवा दिया। इस श्रवण यंत्र के जरिए अब वह आसानी से सबकी आवाज को सुन पा रहे हैं। रामदेव राम कायता ने इसके लिए मुख्यमंत्री साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सीएम साय गरीबों के मसीहा हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ