Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Ready-to-Eat: छत्तीसगढ़ में भाजपा विष्णुदेव साय की सरकार ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने में जी-जान से जुटी हुई है। ‘मोदी की गारंटी’ के अनुसार, विष्णुदेव साय की सरकार राज्य में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसी तहत राज्य सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का फैसला लिया है। सरकार ने यह फैसला राज्य में महिलाओं के रोजगार और आजीविका के संकट को दूर करने के लिए लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा कार्यालय में महिलाओं को खोया हुआ आत्मसम्मान लौटाया। वहीं महिलाओं ने भी इसके लिए सीएम साय का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय पूरे प्रदेश की 1,786 महिला समूह की महिलाओं के जीवन को प्रभावित करेगा।
महिलाओं को मिली ‘रेडी टू ईट’ की जिम्मेदारी
विधानसभा के सीएम कार्यालय में शुक्रवार को सरगुजा से लेकर बस्तर तक के 30 जिलों की महिलाएं पहुंची। इन महिलाओं ने सीएम साय को उनके इस फैसले के लिए अभिनंदन व्यक्त किया। साथ ही यह भी बताया कि रेडी टू ईट के संचालन से जुड़े इस फैसले से राज्य की सभी महिलाएं बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं ने सीएम साय को उस समारोह का आमंत्रण भी दिया, वह मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित करने वाले हैं। महिलाओं ने बताया कि रेडी टू ईट के संचालन से राज्य की 1,786 समूह की लगभग 26 हजार महिलाओं के जीवन को प्रभावित करेगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के बीच हुए एक समझौता, जानिए क्या है इसके फायदे और उद्देश्य?
सीएम साय ने महिलाओं से क्या कहा?
सीएम साय ने रेडी टू ईट की जिम्मेदारी महिला समूहों सौंपते हुए उनसे कहा कि प्रदेश के नौनिहालों के पोषण और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण है। रेडी टू ईट में हमें खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रदेश की सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि बच्चों को सही पोषण मिले। बता दें कि, विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेडी टू ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने को लेकर विचार करने की बात कही थी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines