छत्तीसगढ़ CM ने की धमतरी के जल-जगार की तारीफ, जानिए क्या बोले विष्णुदेव साय?

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी के जिला प्रशासन के जल जगार महोत्सव की काफी तारीफ की है।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (11)
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव शामिल हुए। यहां उन्होंने सबसे पहले समारोह में महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जिले में 87.25 करोड़ रुपये से अधिक के कुल 49 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 65.84 करोड़ रुपये से अधिक के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21.40 करोड़ रुपये से अधिक के 16 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जल-जगार महोत्सव एक अनुकरणीय पहल है। इस एक महोत्सव से जिले में सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।

विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय ने भी की तारीफ

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए धमतरी के जिला प्रशासन की तरफ से मनाया जाने वाला जल जगार महोत्सव एक अनुकरणीय पहल है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में पानी का बहुत ज्यादा दोहन हो रहा है। वहीं जल संरक्षण पर भी किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसे में धमतरी जिले में भी जल स्तर काफी नीचे जा रहा था, लेकिन जल जगार से सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई और तारीफ के लायक है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने सभी लोगों को मां के नाम पेड़ लगाने का आह्वान भी किया है।

आपदा प्रबंधन मंत्री का संबोधन

वहीं प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में जल संरक्षण बहुत ज्यादा ही जरूरी हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी देकर संदेश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पानी का मूल्य और महत्व को सभी को समझना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत के जरिए जल की महत्ता को बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ