'मैं अच्छे से राज्य को चलाना चाहता हूं', कार्यक्रम में बोले छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम कार्यक्रम में शामिल हुए।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (14)
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने धर्म मंच से धर्मगुरु बालकदास साहेब द्वारा दिए जा रहे समाजिक मार्गदर्शन को ग्रहण किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कई घोषणाएं भी की है। सीएम साय ने गुरु दर्शन कार्यक्रम के लिए हर साल 20 लाख रुपये की घोषणा की है। साथ ही मेला स्थल के लिए 30 लाख रुपये और भंडारपुरी में स्टेडियम के उत्थान के लिए 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

‘अच्छे से राज्य को चलाना’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि वह अच्छे से राज्य को चलाना चाहता हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में समाज के लोगों का बहुत सहयोग मिला। अब छत्तीसगढ़ में सायं सायं काम हो रहा है। राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही हैं। गुरु खुशवंत साहेब अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं, अनुसूचित जाति क्षेत्र का विकास उनकी जिम्मेदारी है।

मौसम विभाग की चेतवानी

वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गई बारिश की चेतवानी पर आपदा के लिए सरकार की तैयारियों के बारे में बताते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आपदा की दृष्टिकोण से सरकार हमेशा तैयार है। छत्तीसगढ़ में यह पहली सरकार है, जो आपदा आने से पहले ही सभी कलेक्टरों को 300 करोड़ राशि भेज दिए हैं। जैसे-जैसे घटनाएं घट रही है चाहे वह आकाशीय बिजली या अन्य कारण हो। साय सरकार ने पीड़ित पक्षों को तत्काल मुआवजा राशि पहुंचाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ