रायपुर के बैजनाथ पारा में बनी तक्षशिला लाईब्रेरी, CM साय ने किया शुभारंभ, बोले- शिक्षा विकास का एकमात्र मूलमंत्र

Chhattisgarh Takshashila Library: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर शहर के बैजनाथ पारा में नव निर्मित तक्षशिला लाईब्रेरी और डिजिटल रीडिंग जोन उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का एकमात्र मूलमंत्र है।

Chhattisgarh Takshashila Library

छत्तीसगढ़ की तक्षशिला लाइब्रेरी

विज्ञापन

Chhattisgarh Takshashila Library: छत्तीसगढ़ के पीएससी परीक्षा के प्रतियोगियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए सीबीआई जांच के लिए उनका शुक्रिया किया है। वहीं इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य संवारना सरकार की जिम्मेदारी है। विकास का एक मात्र मूलमंत्र शिक्षा ही है। ये उस वक्त की बात है जब रविवार को सीएम साय रायपुर शहर के बैजनाथ पारा में नव निर्मित तक्षशिला लाईब्रेरी और डिजिटल रीडिंग जोन उद्घाटन करने पहुंचे।

विज्ञापन

शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र

इस दौरान सीएम साय ने कहा कि शिक्षा ही विकास का एक मात्र मूलमंत्र है। पढ़-लिखकर ही प्रदेश के युवा इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक और सरकारी अधिकारी बन सकते हैं और देश को अपनी सेवा दे सकते हैं, जिससे प्रदेश का विकास होगा। इसी दौरान सीएम साय ने प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति युवाओं के उत्साह और तैयारियों की लगन की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि रायपुर शहर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और सुसज्जित लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। सीएम साय ने विद्यार्थियों से प्रेदश को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अभियान का हिस्सा बनने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और मेहनत करनी होगी।

विद्यार्थियों ने सीएम साय का जताया आभार

सीएम साय ने आगे कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पीएससी परीक्षा की गड़बड़ियों की जांच CBI को सौंप दी गई है। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों ने सीएम साय के प्रति आभार जताया और उन्हें शुक्रिया कहा। परीक्षार्थी खुशबू चौहान ने सीएम साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे आने वाले एग्जाम में गड़बड़ियां करने से अधिकारियों के दिल में जांच का रहेगा। इससे वह निष्पक्ष परीक्षाएं करवाएंगे, जिससे केवल योग्य प्रतियोगियों का ही चयन होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ