Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद अब हमारे बीच नहीं रहें, उन्होंने 95 की उम्र में मंगलवार रात को अपनी आखिरी सांस ली। स्वामी स्मरणानंद पिछले काफी समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बता दें कि साल 2017 में स्वामी स्मरणानंद को रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बनाया गया था।
सीएम विष्णुदेव साय का झलका दुख
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट करते हुए स्वामी स्मरणानंद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के पूजनीय अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने की खबर मिली। स्वामी स्मरणानंद ने पूरा जीवन अध्यात्म और मानव सेवा को समर्पित किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इसके साथ ही सीएम साय ने स्वामी स्मरणानंद के सभी अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें: पहचान पत्र न होने पर इन 12 डॉक्यूमेंट के साथ दे सकते हैं वोट, निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
पीएम नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया शोक
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता सहित कई हस्तियों ने स्वामी स्मरणानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। पीएम मोदी ने X हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित करने वाले रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज अब हमारे बीच नहीं रहें, लेकिन उन्होंने अपनी सेवा से हम सभी के दिल और दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines