Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai: आयोजित महासमुंद जिले के ग्राम झलप में आयोजित संत गुरू रविदास महासभा और रविदास समाज के स्टेट लेवल के महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सीएम बनने के बाद पहली बार विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप संत रविदास के वंशज हैं, साथ ही उन्होंने रविदास समाज के युवाओं के विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
सीएम ने क्या कहा
सीएम विष्णुदेव साय ने लेट पहुंचने के लिए खेद व्यक्त किया और जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संत गुरू रविदास महान संत थे। कबीर दास और गुरूनानक देव जी ने भी संत गुरू रविदास को श्रेष्ठ संत कहा था। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मुझे इस समाज से अपेक्षा है कि वह कभी धर्मांतरण नहीं करेंगे, जिसके साथ उन्होंने युवाओं से समाज के विकास के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कहा। हर घर के बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज भी शिक्षित होगा।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर, भानुप्रतापपुर की लक्ष्मी चक्रधारी बनीं मिसाल
फिर से भाजपा सरकार
सीएम विष्णुदेव साय ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि युवाओं को नशाखोरी से दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने जनसभा में लोगों से पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करने और देश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना पर मोहर लगाई। विष्णदेव साय ने क्षेत्र की सिंचाई सुविधा और अन्य मांगों पर शीघ्र कार्य करने का भरोसा दिलाया।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines