Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Chief Minister Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम साय ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

Author
Edited By : Deepti Sharma Updated: Aug 26, 2024 10:41
cm vishnu deo sai
cm vishnu deo sai

Chief Minister Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए साय ने कहा है कि मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दीन-दुखियों,अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर पूरी दुनिया को सेवा और शांति का पाठ पढ़ाया। उनके स्नेह और समर्पण के कारण लोगों ने उन्हें मदर का दर्जा दिया। सेवा के क्षेत्र में वह इतनी ऊंची उठ गईं कि उन्हें संत की उपाधि से सम्मानित किया गया। सीएम साय ने कहा कि मदर टेरेसा का जीवन हमेशा लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

ये भी पढ़ें-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

First published on: Aug 26, 2024 10:41 AM

संबंधित खबरें