हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

धान खरीदी पर सियासत को लेकर कांग्रेस पर भड़के छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री, बोले- यहां वो पूरी तरह बैक फुट पर है

Chhattisgarh Cabinet Minister Attack on Congress: छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी पर सियासत कांग्रेस के लोगों को चुनौती दी है।

विज्ञापन

Chhattisgarh Cabinet Minister Attack on Congress: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार को किसानों की हितैषी सरकार भी कहा जाता है। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं भी चला रही है। इसके साथ ही किसानों के खेती के लिए भी पूरी मदद जा रही है और उनकी फसल को उचित दामों पर खरीदा जा रहा है। हालांकि, विपक्ष में बैठी कांग्रेस सरकार हमेशा धान खरीदी को लेकर सवाल करती हैं। धान खरीदी में हो रही सियासत को लेकर प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कांग्रेस के लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस धान के मुद्दे में पूरी तरह बैक फुट पर है।

‘लोगों को भड़काना चाहती है कांग्रेस’

वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी में हो रही सियासत को लेकर कहा कि राज्य में किसानों से धान खरीदा की जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि 5 साल जब उनकी सरकार रही… तब कांग्रेस के नेता किसी धान खरीदी केंद्र नहीं गए। अब ये लोग धान खरीदी केंद्र पर ये सीखने जा रहे है कि धान खरीदी कैसे होती है। उन्होंने आगे कहा कि धान के मुद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह बैक फुट पर है। उनको मालूम है विष्णुदेव साय की सरकार में बहुत अच्छे तरीके से धान खरीदी हो रही है। लेकिन वह लोगों को भड़काना चाहते हैं। कांग्रेस के लोगों को किसानों के प्रति कोई भाव नहीं है। इन लोगों ने कभी किसानों के लिए कोई काम नहीं किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘इनके आपसी झगड़े के मजा ले रही है छत्तीसगढ़ की जनता’, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली कांग्रेस की चुटकी

कैबिनेट मंत्री का कांग्रेस पर वार

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, जब PCC के अध्यक्ष मोहन मरकाम होते थे। उन्होंने किसान के बेटे को लाइट बंद करके लाठी से पिटवाया था। तब वे कहां गए थे, तब क्यों नहीं गए थे। मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर में छात्राओं को फूड पॉइजनिंग मामले में पर कहा कि वहां के कलेक्टर से बात हुई है स्वास्थ्य के संबंध में जो कार्यक्रम किए जा रहे है, जो भी इसमें दोषी होगा। उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola