Chhattisgarh Budget 2023: बेरोजगारों से लेकर कन्याओं तक का ध्यान, प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज का भी रास्ता साफ
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Chhattisgarh Budget 2023: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2023-34 के लिए राज्य का बजट (Chhattisgarh Budget 2023) पेश किया। सीएम ने टैबलेट का इस्तेमाल करते हुए ई-बजट पेश किया। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के पास वित्त विभाग भी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत प्रदेश के बेरोजगारों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1632640851628404736
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1632644545409351681
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया था। सत्र में 14 बैठकें होंगी और 24 मार्च को सत्र समाप्त होगा। 2023 के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने से पहले यह भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार का आखिरी बजट सत्र है।
इस बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 1 मार्च को अपना मोबाइल ऐप (एंड्रॉइड वर्जन) लॉन्च किया। स्पीकर चरण दास महंत ने पहले कहा कि ऐप बजट, सवाल, राज्यपाल के अभिभाषण और सदन की कार्यवाही से संबंधित जानकारी देगा। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: