---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव ना लड़ने पर प्रियंका गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Priyanka Gandhi : कांग्रेस ने अमेठी से के एल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। अमेठी से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। पढ़िए अब चुनाव ना लड़ने पर कांग्रेस महासचिव ने क्या कहा है?

---विज्ञापन---

Priyanka Gandhi : अमेठी और रायबरेली, इन दो लोकसभा सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं कि आखिर कांग्रेस यहां से किसे मैदान में उतारेगी। कांग्रेस ने अमेठी से गांधी परिवार के करीबी के एल शर्मा को टिकट दिया जबकि रायबरेली से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन वह रायबरेली चले गए तो वहीं प्रियंका गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है ।

चुनाव ना लड़ने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

---विज्ञापन---

चर्चा इस बात की थी कि रायबरेली या अमेठी से प्रियंका गांधी मैदान में उतरेंगी और गांधी परिवार की पारंपरिक सीट से वह सांसदी का चुनाव लड़ेंगी। हालांकि रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से के एल शर्मा को मैदान में उतारा गया है। चुनाव ना लड़ने के फैसले पर प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ‘किसी को संचालन भी तो करना है।’

अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी के लिए के एल शर्मा सही उम्मीदवार हैं। वह 40 साल तक अमेठी की जनता के बीच हैं। लोगों की समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं और समझते हैं। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा है कि किशोरी लाल शर्मा जी का हमारे परिवार से बहुत पुराना नाता रहा है।

---विज्ञापन---


बता दें कि अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों को लेकर आखिरी क्षण तक सस्पेंस बना हुआ था। नामांकन के अंतिम दिन से कुछ वक्त पहले प्रत्याशियों की घोषणा की हुई और अगले ही दिन प्रियंका गांधी अमेठी पहुंच गईं और आम लोगों से भी मुलाकात की।

 

---विज्ञापन---

 

First published on: May 03, 2024 12:20 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola