Chhattisgarh: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- वहां भी हो जाएगी विदाई

Deputy CM Arun Sao Targets Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि रायबरेली की भी जनता राहुल गांधी को भगाने के लिए तैयार बैठी है।

Deputy CM Arun Sao Targets Rahul Gandhi

डिप्टी सीएम अरुण साव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

विज्ञापन

Deputy CM Arun Sao Targets Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो गई है। वहीं प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के मामले को लेकर सियासत का बाजार काफी गर्म है। इसको लेकर लगातार भाजपा नेताओं की तरफ से कांग्रेस पर वार किया जा रहा है। इसी को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि रायबरेली की भी जनता राहुल गांधी को भगाने के लिए तैयार बैठी है।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम का राहुल गांधी पर तंज

डिप्टी सीएम अरुण साव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अमेठी से हार कर भागे, फिर वायनाड गये। वहां से भी वायनाड की जनता ने उन्हें भगा दिया। अब वह रायबरेली गए हैं। यहां की भी जनता उन्हें विदा करने के लिए तैयार बैठी है। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी राजनीति रही है। यह परिवार से बाहर सोच नहीं सकते हैं। इन्होंने जनता को धोखा दिया है। इसलिए दुबारा अमेठी जाने की हिम्मत नहीं है।

राधिका खेड़ा को नहीं मिला न्याय

इसके साथ ही कांग्रेस पर बरसते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि न्याय की बात करने वाली कांग्रेस में राधिका खेड़ा जैसी इतनी बड़ी नेतान्याय के लिए तरस रही है, तो किसी आम कार्यकर्ता को क्या ही न्याय मिलेगा कांग्रेस भवन में बेटी सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस सिर्फ न्याय का दिखावा कर रही है। कांग्रेस में सिर्फ एक ही बेटी है, वहां सिर्फ उनके लिए सोचा जाता है। जिस तरह से कांग्रेस से हालात दिख रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि कांग्रेस से राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ