राधिका खेड़ा मामले पर भड़के छत्तीसगढ़ CM साय, बोले- कांग्रेस के नेता खुद को महसूस कर रहे अपमानित

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का में इस समय कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा मामले पर बयान सामने आया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद को अपमानित महसूस कर रहे है।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai on Radhika Kheda

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा के ट्वीट और वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ गई है। लगातार भाजपा नेताओं की तरफ से कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के घर में बिखराव हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए उनकी भाभी का भाजपा में स्वागत किया है।

विज्ञापन

राधिका खेड़ा मामले पर क्या बोले सीएम साय

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, वह निंदनीय है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। पार्टी के अंदर विवाद पर बात करते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के घर में बिखराव हो गया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो भूपेश बघेल की भाभी जी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम साय ने कहा कि इसी से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में किस तरह की स्थिति है। आज कांग्रेस के ज्यादातर नेता पार्टी में खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

सरगुजा में भाजपा की जीत तय 

बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने यह बयान सरगुजा में चुनाव प्रचार के दौरान दिया है। बीते दिन सीएम साय सरगुजा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए सीतापुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए वोट करने की अपील भी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ