'शेखचिल्ली की तरह सपने कोई भी देख सकता है', पायलट के 11 सीट जीतने के दावे पर ओपी चौधरी का तंज

OP Chaudhary Targets Sachin Pilot: छत्तीसगढ़ आए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया था कि प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। सचिन पायलट के इसी बयान पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तंज कसा है।

OP Chaudhary Targets Sachin Pilot

ओपी चौधरी ने सचिन पायलट पर साधा निशाना

OP Chaudhary Targets Sachin Pilot: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। एक तरफ से जहां भाजपा लगातार अपने भाषण में दावा कर रही है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। इसी बीच छत्तीसगढ़ आए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी दावा किया कि राज्य की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीतेगी। सचिन पायलट के इसी बयान पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तंज कसा है।

विज्ञापन

सचिन पायलट पर वित्त मंत्री का तंज

कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए मनेंद्रगढ़ में आयोजित रोड शो में वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट के 11 सीट पर जीत के बयान पर तंज कसा और कहा कि किसी को भी शेख चिल्ली की तरह दिन में सपने देखने की आजादी है। देश में जिस तरह से मोदी जी के नाम लहर चल रही है, वही लहर छत्तीसगढ़ में भी चल रही है। छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश की 11 की 11 लोकसभा सीटों को भाजपा की झोली में डालेगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ और विकास के बारे में बताते हुए वोट डालने की भी अपील की।

विज्ञापन

कहां से देंगे 1 लाख रुपये

बता दें कि रायपुर में हुए कांग्रेस की महिला सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने खुलकर सभी सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आखिर कांग्रेस गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपये कैसे देगी। यहां सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ हो सकता हैं तो गरीब माता बहनों को साल में एक लाख रुपये कैसे मिल सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ