बच्चे को फ्रिज में रखकर भूल गई महिला, परिवार हो गया परेशान; देखिए आगे क्या हुआ

Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने फोन पर बात करते हुए बच्चे को फ्रिज में रखकर बंद कर दिया। कुछ देर बाद महिला और उसके पति ने जब बच्चे की तलाश की तो सिर पर हाथ रखकर रोने लगे।

Fridge Viral Video
विज्ञापन

Viral Video :  सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फोन पर बात करते करते अपने बच्चे को फ्रिज में बंद करती दिखाई दे रही है। महिला फोन पर बात करने में इतनी मस्त है कि उसे याद ही नहीं रहा कि उसने बच्चे को कहां रख दिया। पति के साथ मिलकर जब महिला ने बच्चे की तलाश शुरू की तो हाथ-पांव फूल गए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घर में फोन पर बात करते हुए बच्चे के साथ खेल रही है। अचानक उसने फ्रिज का दरवाजा खोला और बच्चे को फ्रिज में रखकर बंद कर दिया। इसके बाद महिला आराम से फोन पर बात करते हुए सोफे पर बैठ गई। कुछ देर बार महिला का पति बच्चे को खोजने लगा।

विज्ञापन

महिला के पति ने जब बच्चे के बारे में पूछा तो उसने इग्नोर कर दिया। पति ने पूरे घर में बच्चे की तलाश की लेकिन जब कहीं नहीं मिला तो महिला को फटकारते हुए बच्चे के बारे में पूछा। इसके बाद महिला भी गंभीरता से बच्चे की तलाश में जुट गई। काफी देर की खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला।


इसके बाद महिला भावुक हो गई और फर्श पर बैठकर रोने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उसका पति पूरे घर में बच्चे की तलाश कर रहे हैं लेकिन फ्रिज नहीं खोल रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज में ना तो बच्चे रखे जाते हैं और ना ही उसमें रखने का कोई तुक बनता है।

विज्ञापन

महिला द्वारा हुई इस भूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब ये वीडियो जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया है या सच में ऐसी कोई घटना हुई है, इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वीडियो में एक बड़ा संदेश और सबक जरूर है कि फोन पर बात करते हुए हमें इतना नहीं खो जाना चाहिए कि उलटे-सीधे काम करने लगें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ