हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: छत्तीसगढ़ में महिलाओं का दुस्साहस, मांगने पर युवकों ने नहीं दिए रुपये तो किया मिर्ची अटैक

छत्तीसगढ़ में महिलाओं का आतंक देखने को मिला है। बिलासपुर में महिलाओं ने दो युवकों से रोककर रुपये मांगे, रुपये नहीं देने पर विवाद बढ़ गया। लड़कियां पूरी तैयारी से सड़क पर खड़ी थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिलाओं ने किया मिर्ची अटैक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवतियों ने सड़कों पर दो युवकों से पैसे मांगने के विवाद में मारपीट कर डाली। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवती ने युवक को थप्पड़ मारा तो दूसरी ने उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। यह घटना रविवार की है जब दोनों लड़कियां सिरगट्टी इलाके में घूम रही थी। बाइक पर जा रहे युवकों को रोक कर उन्होंने पैसे मांगे। जब युवक ने पैसे देने से इंकार किया तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। युवतियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे और स्कूटी के नंबर प्लेट को भी ढक कर रखा था जिससे उनकी मंशा संदिग्ध लगती है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लेकिन पुलिस ने कहा कि यह अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने यह भी साफ किया कि वीडियो की असलियत की पुष्टि नहीं हो पाई है।

पूरा मामला जानने के लिए देखिए पूरी वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola