Chhattisgarh News: बीजापुर जिले में नेशनल पार्क के जंगल में डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, डीआरजी जवान नरेश ध्रुव और 33 साल के वासित रावटे ग्राम पंचायत सिंघनवाही के गांव फागुनदाह के रहने वाले थे। किसान परिवार का बेटा बीते 12 साल से बीजापुर जिले में कांस्टेबल के पद पर पोस्टेड था। गांव में जवान के शहीद होने की खबर मिली तो परिजन सहित क्षेत्र में मातम पसर गया।
बलिदानी जवान के बड़े भाई प्रीतम कुमार रावटे ने बताया कि वे चार भाई-बहन हैं। वासित सबसे छोटा था, दूसरे और तीसरे नंबर की दो बहनें हैं। मां देवकी बाई खेती-किसानी करती हैं। वासित की शादी को करीब 5 साल हो गए हैं। पत्नी खिलेश्वरी गृहणी हैं। वासित की दो बेटियां, एक तीन और एक डेढ़ साल की हैं।
वासित शुरू से ही फोर्स में जाना चाहते थे, शिक्षक भर्ती में भी पोस्टिंग हो रही थी, लेकिन उन्होंने फोर्स को चुना। करीब 12 सालों से बीजापुर में पोस्टेड रहकर सेवा दे रहे थे। बड़े भाई उत्तम कुमार रावटे ने बताया कि उसका छोटा भाई हमेशा से देश सेवा करना चाहता था।
घर के लोग दूसरी नौकरी करने को बोले, लेकिन मेरे भाई ने फौज में जाकर देश सेवा करने का फैसला लिया था और आज मेरा छोटा भाई देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया है और हमें अपने छोटे भाई पर बहुत गर्व है।
बेटी देगी शहीद पिता को अंतिम विदाई
दोपहर 2 बजे के करीब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहीद के रिश्तेदार और आस-पास के सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। 3 साल की मासूम बेटी अपने पिता को मुखाग्नि देगी।
ये भी पढ़ें- बीजापुर में सुरक्षाबलों-माओवादियों में एनकाउंटर, 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines