Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब आम आदमी पार्टी भी अपना दावा ठोक रही है। आम आदमी पार्टी रायपुर के बाद अब बिलासपुर में रैली करने जा रही है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद से अब आप ने इस बार सभी राज्यों में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बनाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल का अगला टारगेट छत्तीसगढ़ है। आम आदमी पार्टी के लीडर अब फिर से चुनावी मोड में आ गए हैं।
छत्तीसगढ़ में पहले भी आजमा चुके हैं किस्मत
आम आदमी पार्टी ने साल 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी आजमाई थी। तब आप ने छत्तीसगढ़ में 90 में 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, पार्टी को एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई, लेकिन 2022 में पंजाब को जीतने के बाद आप के कार्यकर्ताओं को फिर से जोश भर दिया है। और अब वो फिर से साल 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए चुनावी रण भूमी में उतर गई है।
छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार?
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा दिल्ली और पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस आम आदमी पार्टी को कमजोर समझ रही थी, लेकिन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह से हराया। हम प्रदेश में दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हम 2023 में पूर्ण बहुमत से एक आम आदमी की सरकार बनाने आए हैं। दिल्ली और पंजाब से ज्यादा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को चुनाव में हराना आसान है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीसरे मोर्चे को नकार चुके है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भी कह चुके है कि आम आदमी पार्टी पिछले बार विधानसभा चुनाव लड़ी थी। 90 विधानसभा सीट में उनकी जमानत जब्त हुई थी। आम आदमी पार्टी सिद्धांत विहीन पार्टी है। कुछ अवसरवादी द्वारा बनाया गया दल है। धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी।
साइस कॉलेज में होगी अरविंद व भगवंत मान की सभा
2 जून को होने वाले इस आयोजन में अरविंद और भगवंत मान को फिर से बुलाया जा रहा है। पार्टी के दोनों दिग्गज महारैली के साथ साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रायपुर में बीते पांच मार्च को आम आदमी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया था, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत शामिल हुए थे। प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 2 जुलाई को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली सभा और महारैली की अनुमति मिल गई है। महारैली में एक लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इस महारैली में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी की ओर से बैठकों और जनसंवादों का दौर लगातार जारी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines