Chattisgarh: पीएम मोदी की सभा में जा रही बस पलटी, दो लोगों की मौत, कई घायल
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Chattisgarh: पीएम मोदी की सभा में जा रही बस पलट गई है। अंबिकापुर में यह हादसा हुआ है। रायपुर में पीएम की सभा में शामिल होने जा रहे भाजापा कार्यकर्ताओं से भरी बस नेशनल हाईवे 30 में बिलासपुर के पास बेल्थरा में पलट गई। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई एवं दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। कई घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
हादसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया है। गंभीर रूप से घायलों को अपोलो बिलासपुर में दाखिल किया गया है। हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के परिजनों को सीएम भूपेश बघेल ने 4-4 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1677153181481029632
जनसभा में शामिल होने के लिए बीती रात सूरजपुर जिले के विश्रामपुर क्षेत्र से भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता के साथ करीब 50 की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता रायपुर के लिए रॉयल बस से रवाना हुए। बस अंबिकापुर से होकर एनएच 30 से रायपुर के लिए जा रही थी। बस तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार जयनगर क्षेत्र के ग्राम जमदेई निवासी सज्जन पिता सोहन (30) एवं रूपदेव पिता सोनसाय (55) की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर अन्य सवार घायल हो गए। अन्य सवारों को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना पर घायलों को पुलिस ने अपोलो एवं सिम्स बिलासपुर अस्पतालों में पहुंचाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: