Chhattisgarh Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज शाम 4 बजे एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. बता दें कि हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल मच गया है. हादसा छत्तीसगढ के बिलासपुर के लालखदन के पास हुआ है. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो कुछ लोगों की मौत की भी सूचना है.
बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन ने अपने आगे खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे का कारण पैसेंजर ट्रेन के लोकोपायलट और सहायक लोकोपायलट द्वारा आटोमेटिक सिग्नलों के संकेतों की अनदेखी और सही समय पर RS वाल्व को न खोलना बताया जा रहा है. ट्रेन का एक कोच तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. कई लोगों को फंसे हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने घायलों की मदद की, उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की.