बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भू-माफियाओं को पुलिस ने आड़े हाथ लिया है। आरोपियों ने युवक और उसकी मां का अपहरण कर लिया और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। जमीन हथियाने के इरादे से युवक व उसकी मां का अपहरण करने वाले दोनों भू माफियाओं को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक तोरवा मेन रोड निवासी पीयूष गंगवानी का पैंडलवार नर्सिंग होम के पास मकान है। गंगवानी प्रोविजन के नाम से उनकी किराने की दुकान है। मिली शिकायत के अनुसार पेंडलवार नर्सिंग होम के पास उनकी बेशकीमती 4000 स्क्वायर फीट की जमीन है, जिस पर भूमाफिया और आदतन बदमाश ऋषभ पानीकर और नरेंद्र मोटवानी की नजर है।
इस तरह हुआ अपहरण
सूचना के अनुसार 20 अक्टूबर की शाम पीयूष गंगवानी अपनी मां के साथ स्कूटी से गोल बाजार सामान खरीदने जा रहा था। गांधी चौक मल्टीपरपज स्कूल के पास उन पर नरेंद्र मोटवानी और ऋषभ पानीकर की नजर पड़ी। मां-बेटे को रोककर उन्होंने बलपूर्वक अपनी कार में बिठा लिया और फिर उन्हें ऋषभ पानीकर के दयालबंद स्थित ऑफिस ले गए।
दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की दी धमकी
आरोपी नरेंद्र मोटवानी और ऋषभ पानीकर ने दोनों से कहा कि पैंडलवार हॉस्पिटल वाली जमीन उन लोगों को दे दे नहीं तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा। जब पीयूष ने जमीन बेचने से मना किया तो दोनों गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि अगर पीयूष उनके नाम जमीन नहीं करता तो वहां मौजूद उनकी साथी युवती उसे दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसा कर जेल भेज देंगे।
एक घंटे तक बनाया बंधक
नरेंद्र और ऋषभ ने उसकी मां को भी जान से मारने की धमकी दी। दोनों मां-बेटे को करीब 1 घंटे तक ऑफिस में बंधक बनाकर रखा। काफी मिन्नत मांगने और थाने में शिकायत नहीं करने के वायदे पर दोनों को छोड़ा गया। पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341 363 365 342 386 294 506 323 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान ऋषभ पानीकर के घर से 10.985 लीटर अंग्रेजी शराब भी मिला है, जिसे जप्त करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की भी कार्यवाही अलग से की है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
19 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines