बिलासपुर नशा मुक्त अभियान, जिला स्तरीय समिति की हई बैठक
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

बिलासपुर: नशा मुक्त भारत अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन आज एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में किया गया। बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई।
नशे के रोकथाम हेतु जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायतों के अंतिम छोर तक स्कूल, कॉलेज, गार्डन, स्टेडियम, कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर बेनर, पोस्टर, पाम्पलेट, दीवार लेखन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से इसका व्यापार प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पुलिस विभाग के समन्वय से निजात कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
इस संबंध में मास्टर वालिंटियर ट्रेनर का प्रशिक्षण 27 अप्रैल को जिला अस्पताल परिसर स्थित जिला पुनर्वास केंद्र में आयोजित होगा। बैठक में एएसपी ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.कौशिक, सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राकेश सोरी, श्री उमाशंकर गुप्ता, डॉ. पलक जायसवाल, श्रीमती पूजा प्रजापति, डॉ. अनिल गुप्ता, श्री आर.एन. राजपूत सहित समाज कल्याण से श्रीमती सरस्वती रामेश्री, श्री प्रशांत मोकासे, श्री लीलाधर भांगे उपस्थित थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: