बस्तर के विकास पर हुई चर्चा, काजू-कॉफी समेत मिर्च उत्पादन को भी दिया जाएगा बढ़ावा

Bastar Development Discussion: छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सहकारिता विभाग के सचिव ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें उन्होंने बस्तर के काजू, कॉफी, मिर्च और सिसल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कहा है।

Bastar Development Discussion

Bastar Development Discussion: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार विकास के लिए हर मुम्मकिन काम कर रही है। साय सरकार प्रदेश के कोने-कोने तक विकास को पहुंचाने का काम कर रही है। इसी सिलसिले में जगदलपुर में सहकारिता विभाग के सचिव ने एक बैठक बुलाई, जिसमें एनआरएलएम (NRLM) , वन, सहकारिता, नाबार्ड, सहित बाकी विभाग से जुड़े समूहों के आर्थिक विकास कार्ययोजनाओं पर की चर्चा गई। इस बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव ने जोर देकर बस्तर के काजू, कॉफी, मिर्च और सिसल के उत्पादन बढ़ावा देने के लिए कहा है।

बस्तर के विकास पर चर्चा

बैठक में बस्तर के विकास पर चर्चा करते हुए सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने कहा कि बस्तर में पैदा होने वाले काजू, कॉफी, मिर्च और सिसल को बढ़ावा देना क्षेत्र के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। इन चीजों कि मार्केट में अधिक मांग को देखते हुए इनकी पैदावार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सचिव ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा इनके उत्पादन के लिए दी जा रही सब्सिडी का उपयोग ग्रामीणों को रोजगार देने और उनके आर्थिक विकास के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा सचिव प्रसन्ना ने एनआरएलएम, सहकारिता, नाबार्ड, वन सहित बाकी विभाग से जुड़े समूहों के आर्थिक विकास पर भी चर्चा हुई।

इन उत्पादन को दिया जाएगा बढ़ावा

इस मौके पर जिले कलेक्टर विजय दयाराम के ने बताया कि जिले के बस्तर, बकावंड विकासखंड क्षेत्र में मिर्च, काजू और सिसल का तथा दरभा इलाके में कॉफी का अच्छा उत्पादन होता है। इस पर विभागों के द्वारा व्यापक कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस पर सचिव ने कहा कि उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए पहले स्तर के प्रोसेसिंग प्लांट की पहल की जा सकती है। इसके बाद बाय प्रोडक्ट की ओर बढ़ा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ