हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhattisgarh: कंबल ओढ़ कर ATM में चोरी करने पहुंचा युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात

विज्ञापन
वारदात

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक के बाद एक अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों में पहले सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर बस्ती में एक युवक ने एटीएम,राशन दुकान और घर के बाहर खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। हालांकि इस वारदात का जिम्मेदार आरोपी कुछ ही देर बाद पकड़ा गया था।

वहीं शनिवार को करतला थाना अंतर्गत एसबीआई बैंक में चोरी का असफल प्रयास किया गया, जहां चोर द्वारा लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया। घटना को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और एक बार फिर से एक शातिर चोर ने सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर स्थित टाटा इंडिकैश एटीएम में चोरी का प्रयास किया। चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

चोर शातिराना अंदाज में एटीएम पर कंबल ओढ़ कर हाथ मे टांगी लेकर पहुंचता है और मशीन को तोड़ने का काफी प्रयास करता है लेकिन एटीएम नही तोड़ सका और अंत में चोर को हार मानकर वापस लौटना पड़ा। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव ने बताया कि एटीएम में तोड़फोड़ करने की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कार्यवाही करते एटीएम के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola