बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दस्तावेज में छेड़छाड़ कर जमीन को रिक्शा चालक के नाम पर करने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने एक-दो नहीं बल्कि पांच एकड़ जमीन को रिक्शा चलाने वाले के नाम पर कर दिया था। मामले में पहले ही रिक्शा चालक समेत चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, तत्कालीन तहसीलदार संदीप ठाकुर ने सरकंडा थाने में मामले की शिकायत की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रिक्शा चालक भोंदूदास ने चिल्हाटी स्थित पांच एकड़ जमीन को अपने नाम पर करने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया है। साथ ही दो एकड़ जमीन के अभिलेख दुरुस्त करने का आवेदन लगाया था। तहसीलदार ने मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन पटवारी अशोक जायसवाल से जांच प्रतिवेदन मंगाया।
रिक्शाचालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
पटवारी ने तहसीलदार को गुमराह करते हुए गलत जांच रिपोर्ट दे दी। इसके आधार पर तहसीलदार ने रिकार्ड दुरुस्ती का आदेश जारी कर दिया। मामले की जांच में पटवारी की संलिप्तता पाए जाने पर सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पहले सरकंडा पुलिस आरोपी रिक्शा चालक भोंदूदास के साथ सुरेश मिश्रा, हैरी जोसेफ व रामकुमार यादव को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि मोपका, चिल्हाटी और लगरा में जमीन की बंदरबांट का मामला सामने आने के बाद तत्कालीन पटवारी अशोक जायसवाल को तहसील कार्यालय में अटैच कर दिया गया था। यही नहीं पटवारी के खिलाफ अपने रिश्तेदारों के नाम पर जमीन करने का भी आरोप है, जिस पर राजस्व विभाग जांच कर रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines