हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CG: मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने 2 युवकों को बांध जमकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना अंर्तगत ग्राम खैरझिटी के लोगों ने दो युवकों की मोबाइल चोरी के आरोप में बंधी बनाकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ग्राम खैरझिटी पहुंची और दोनों आरोपियों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर पिपरिया थाना लायी। फिलहाल, पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी कवर्धा के निवासी बताये जा रहे हैं।

क्या है आरोप

ग्रामीणों का आरोप है ये दोनों युवक रविवार गांव आते हैं और मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते हैं। दरअसल, गांव में मोबाइल चोरी के मामले लगातार आ रहे थे। वहीं ग्रामीणों ने अपने गांव में सीसीटीवी लगा रखे हैं। पिछले रविवार को ये दोनों युवक गांव से मोबाइल चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गये थे। आज भी दोनों युवक मोबाइल चोरी करने के फिराक में गांव पहुंचे हुए थे।

वहीं इस मामले में पिपरिया थाना प्रभारी ने बताया की ग्राम खैरझिटी में ग्रामीणों ने दो युवकों को मोबाइल चोरी के आरोप में जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, दोनों आरोपियों के पास से मोबाइल नहीं मिला। इसके अलावा ग्रामीणों को थाना बुलाकर मामले की जानकारी ली जाएगी। साथ ही मारपीट करने के मामले में ग्रामीणों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola