बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-इंदौर के बीच 3 अक्टूबर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। अलाइंस एयर कंपनी की इस हवाई सेवा के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व सीएम भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।

विज्ञापन

पांच जून से हवाई सेवा पर लगा था ब्रेक

बता दें कि बिलासपुर से उड़ान भरने वाली अलायंस एयर ने पांच जून से भोपाल फ्लाइट को 26 सितंबर तक बंद कर दिया था, जिसका हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने विरोध किया था। इसके बाद अलाएंस एयर ने बिलासपुर से इंदौर के लिए तीन अक्टूबर से हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

ये है फ्लाइट की टाइमिंग

एमपी के इंदौर के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं बिलासपुर से इंदौर के लिए फ्लाइट 11.35 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह इंदौर से बिलासपुर के लिए फ्लाइट 1.55 बजे उड़ान भरेगी और 3.45 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ