Breaking: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आएंगी राजस्थान, अजमेर दरगाह पर करेंगी जियारत

Prime Minister Sheikh Hasina

Prime Minister Sheikh Hasina

अजमेर: राजस्थान से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 7 और 8 सितंबर को राजस्थान दौरे पर रहेंगी। शेख हसीना 7 सिंतबर को जयपुर और 8 सिंतबर को अजमेर के दौरे पर रहेंगी और अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करेंगी। शेख हसीना की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश के डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल कल से राजस्थान दौरे पर रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सुरक्षा जांच के पुख्ता इंतज़ाम करने के लिए डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल कल 31 अगस्त जयपुर पहुंचेंगे। डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल यहां 2 दिन रहेंगे और सुरक्षा से संबंधित सभी इंतज़ाम करेंगे। इसके लिए अजमेर का स्थानीय प्रशासन भी यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।

बता दें कि शेख हसीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 1320 मेगावाट मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को संयुक्त रूप से लॉन्च करेगी। शेख हसीना के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बांग्लादेश में पीएम के पद पर रहते हुए वह तीसरी बार यहां आ रहीं हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा से पहले बांग्लादेश हाई कमीशन के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को अजमेर पहुंचे थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह कमेटी के दफ्तर में अजमेर कलेक्टर अंशदीप और एसपी चुनाराम जाट से पीएम शेख हसीना की यात्रा को लेकर चर्चा की थी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ