अमित कात्याल कौन? लालू यादव का करीबी निकला बिहार का धनकुबेर, ED ने जब्त की संपत्ति

Who is Amit Katyal Lalu Yadav Aide: ईडी ने सीए अमित कात्याल की संपत्ति जब्त कर ली है। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का करीबी है।

amit katyal lalu prasad

लालू प्रसाद यादव।

Who is Amit Katyal Lalu Prasad Yadav Aide: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी अमित कात्याल की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है। मंगलवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 56 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर एजेंसी ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कई संपत्तियां गुड़गांव और दिल्ली की हैं। ईडी ने धन-शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत ये कार्रवाई की। ईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि कोर्ट से उन्हें जमानत भी मिल गई थी। आइए जानते हैं अमित कात्याल कौन है और उस पर क्या आरोप हैं।

विज्ञापन

अमित कात्याल कौन?

अमित कात्याल पेशे से सीए है। जानकारी के अनुसार, अमित कात्याल पर प्लॉट खरीदारों के पैसे की हेराफेरी और अवैध रूप से डायवर्ट करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमित कात्याल की मेसर्स कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये कार्रवाई की। इसके अलावा, ईडी ने चार दिन पहले 18 अक्टूबर को दो परिसरों में रेड कर तलाशी ली थी। जिसमें 35 लाख रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच के दौरान अमित के भाई राजेश कत्याल को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। विशेष न्यायालय ने उसे सात दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

कई निवेशकों को दिया धोखा 

ईडी ने अमित कत्याल के साथ ही राजेश कत्याल और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने रियल एस्टेट बिजनेस में लगे मेसर्स कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए कई निवेशकों को धोखा दिया है। उन पर अवैध रूप से करोड़ों रुपये विदेश भेजने का भी आरोप है।

विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव का करीबी 

इससे पहले ईडी ने यह दावा भी किया था कि कात्याल एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। आरोप है कि कात्याल ने लालू प्रसाद यादव की ओर से नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से जमीन खरीदी थी। बता दें कि बिहार का लैंड फॉर जॉब घोटाला काफी चर्चा में रहा था। जिसमें आरोप थे कि जॉब के बदले बेरोजगार युवाओं से जमीन ले ली गई। कात्याल को इससे पहले ईडी ने 11 नवंबर, 2023 को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

क्या है लैंड फॉर जॉब मामला? 

लालू परिवार पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले का आरोप है। तब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। उनके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी के बदले लोगों से रिश्वत के रूप में जमीन ले ली थी। ईडी ने इस मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर दर्ज किया है। लालू यादव, तेजस्वी यादव के अलावा आठ अन्य इस मामले में आरोपी हैं। फिलहाल उन्हें जमानत मिली हुई है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ