पति ने पढ़ा-लिखाकर बनाया सब-इंस्पेक्टर, अब पत्नी को उसी के साथ रहने में हो रही शर्मिंदगी; मांगा तलाक

पति का दावा है कि पत्नी के पुलिस ऑफिसर बनने के सपने को सपोर्ट करते हुए उसने ट्रेनिंग, कोचिंग और परिक्षा की तैयारी पर खर्च किया. जब पत्नी का पुलिस में सेलेक्शन हो गया तो अचानक उसके तेवर बदल गए.

Bhopal Family Court, divorce
विज्ञापन

भोपाल के फैमिली कोर्ट में एक दिलचस्प तलाक मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर के पुजारी से उसकी पत्नी ने पेशे और वेशभूषा का हवाला देते हुए अलग होने की डिमांड रख दी. चौंकाने वाली बात ये है कि पत्नी का हाल ही में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद पर सेलेक्शन हुआ है. कथित तौर पर अधिकारी बनने के बाद उसे अपने पति के धोती-कुरता, शिखा (चोटी) और पुजारी के पेशे से शर्मिंदगी होने लगी. यही कारण बताते हुए उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली और पति से अलग होने की मांग की.

पति ने पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया SI


वहीं, पति का तर्क है कि उसने अपनी सेविंग्स से पत्नी की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाया, लेकिन सब-इंस्पेक्टर बनने के बाद अब वही पत्नी तलाक मांग रही है. कोर्ट दस्तावेजों के अनुसार, दंपति का वैवाहिक जीवन तीन-चार वर्ष तक चला. पति का दावा है कि पत्नी के पुलिस ऑफिसर बनने के सपने को सपोर्ट करते हुए उसने ट्रेनिंग, कोचिंग और परिक्षा की तैयारी पर खर्च किया. जब पत्नी का पुलिस में सेलेक्शन हो गया तो अचानक उसके तेवर बदल गए.

विज्ञापन

पत्नी ने पति के सामने रखी ये डिमांड


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने अपने पति से कहा कि उसे पहनावा और पेशा बदलना होगा. साथ ही शिखा भी काटनी होगी. वहीं, पति ने धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत पहचान का हवाला देकर पत्नी की बात मानने से इनकार कर दिया. याचिका में पत्नी ने बताया कि पति के साथ सार्वजनिक रूप से कहीं आना-जाना उसके लिए असहज और अपमानजनक हो गया है, जो उसकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से मेल नहीं खाता.

कोर्ट ने दोनों के बीच सुलह कराने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला अपनी तलाक की मांग पर अड़ी रही. फैमिली काउंसलर शैल अवस्थी ने बताया, ‘सामाजिक गतिशीलता में अचानक बदलाव से लाइफस्टाइल में अंदर आ जाता है. ऐसे में एक-दूसरे को स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है और इमोशनल डिटैचमेंट बढ़ जाता है, जो तलाक की वजह बनता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ